लाइव न्यूज़ :

लोगों को टीकों के महत्व और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में शिक्षित करें मीडिया: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से लोगों को कोविड टीके के महत्व और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में ‘‘लगातार’’ सूचित और शिक्षित करने का आग्रह किया ताकि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को इस साल दिसंबर तक टीका लगाया जा सके।

मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि कोविड महामारी एक बड़ा संकट है और टीकाकरण इसके लिए ‘‘सही इलाज’’ है।

उन्होंने कहा कि लेकिन, टीकाकरण के बाद भी लोगों को सभी सावधानी बरतनी चाहिए और सामाजिक दूरी बनाये रखने, मास्क पहनने और हाथ साफ रखने जैसे कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘कोविड-19 एक बड़ा संकट है। टीकाकरण ही सही इलाज है। लोगों को यह भी समझना चाहिए कि टीकाकरण के बाद भी उन्हें दो गज की दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और हाथ धोने जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी मीडिया-इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल- से इन सभी एहतियाती उपायों के बारे में बार-बार लोगों के सूचित करने और समाज में ऐसा माहौल बनाने का आग्रह करता हूं कि 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को दिसम्बर तक टीका लगाया जा सके।’’

जावड़ेकर ने कहा कि दिन में उनके मंत्रालय के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संविदा कर्मचारियों सहित अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए आज एक टीकाकरण शिविर आयोजित करने के लिए बधाई देता हूं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस महीने की शुरुआत में, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने विभिन्न मीडिया इकाइयों के लगभग 400 अधिकारियों को टीका लगाया था। यह एक अच्छी पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे