लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर जागरूकता पैदा करने में मीडिया असाधारण काम कर रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर कहा कि मीडिया ने कोविड-19 को लेकर जागरूकता फैलाकर असाधारण सेवा की है और सरकार की पहल को आगे बढ़ाने में मूल्यवान हितधारक के तौर पर काम किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने लिखित संदेश में कहा कि चाहे सकारात्मक तरीके से आलोचना हो या सफलता की गाथा का उल्लेख कर, मीडिया भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार मजबूत करने का काम कर रहा है। भारतीय प्रेस परिषद ने इस अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया इसी में प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वृहद फायदे के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर जन जागरूकता पैदा करने से लेकर समाज में व्यवहारगत बदलाव लाने के लिए हमने देखा कि मीडिया ने किस तरह सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मूल्यवान हितधारक की भूमिका अदा की। पिछले कुछ वर्षों में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वच्छ भारत तथा जल संरक्षण जैसे कई अभियानों में भी उसने मदद की है। ’’

प्रधानमंत्री का यह संदेश पीसीआई के अध्यक्ष सी के प्रसाद ने पढ़ा। मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि परिषद प्रेस दिवस का आयोजन कर रही है। ‘कोविड-19 महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका और मीडिया पर इसका असर’ विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब कोविड-19 के चलते दुनिया अप्रत्याशित संकट का सामना कर रही है, महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में उसके 130 करोड़ नागरिकों ने अपनी दृढ़ता और संकल्प को दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में मीडिया कोविड-19 को लेकर जागरूकता फैलाकर असाधारण सेवा कर रहा है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बाद की दुनिया में भारत मजबूत और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के अपने संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बड़े अभियान को आकार देने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को आगे ले जाने में मीडिया भी साथ दे रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और हर क्षेत्र में भारत की उद्यमिता ऊर्जा, प्रतिभा का उपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल प्रौद्योगिकी के आगे की राह दिखाने के साथ वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भारतीय मीडिया का प्रयास हमारे जीवंत मीडिया परिदृश्य को मजबूत करेगा।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रेस की आजादी बनाए रखने और इसकी आवाज को कुचलने वालों का मुखरता से विरोध करने के प्रति कटिबद्ध है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुभकामनाएं। हमारी मीडिया बिरादरी हमारे महान राष्ट्र की बुनियाद को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार प्रेस की आजादी बनाए रखने और इसकी आवाज को कुचलने वालों का मुखरता से विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं कोविड-19 के दौरान उल्लेखनीय भूमिका के लिए मीडिया की सराहना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं