लाइव न्यूज़ :

मीडिया ने तालिबान पर फारूक अब्दुल्ला के बयान को ‘तोड़-मरोड़कर’ पेश किया: नेशनल कॉन्फ्रेंस

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:49 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ सितंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बुधवार को मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के तालिबान को लेकर दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई थी कि अफगानिस्तान में बनी नई सरकार मानवाधिकारों का सम्मान करेगी और सभी देशों के साथ दोस्ताना संबंध रखेगी।

नेकां ने कुछ समाचार चैनलों की आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि गलत इरादे से अब्दुल्ला के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। कुछ समाचार चैनलों ने दावा किया था कि अब्दुल्ला ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का समर्थन किया।

इस पर पार्टी ने कहा, “समर्थन किया? कैसे? डॉ फारूक अब्दुल्ला ने जो कभी नहीं कहा उसे उनका बयान बताना निंदनीय है। शब्दों को तोड़ मरोड़कर पेश करना और गलत अर्थ निकलने से यही पता चलता है कि कथित ‘चैनल’ गलत इरादे से कहानियां गढ़ रहे हैं।”

अपने पिता और पार्टी के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के मकबरे पर श्रद्धांजलि देने के बाद फारूक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, “देखिये , अफगानिस्तान एक अलग प्रकार का देश है और जो वहां सत्ता में आए हैं उन्हें देश चलाने की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। मुझे उम्मीद है कि वे सभी के साथ न्याय करेंगे और इस्लाम की शिक्षा और मानवाधिकारों का ध्यान रखते हुए अच्छी सरकार चलाएंगे।”

अब्दुल्ला ने कहा, “इसके साथ ही मैं चाहता हूं कि सभी देशों के साथ उनके बेहतर संबंध हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल