लाइव न्यूज़ :

मीडिया सलाहकार ने कहा: अमरिंदर की अगुवाई में कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतेगी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सिंह की अगुवाई में ही अगले साल कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतेगी।

उन्होंने मीडिया से यह आग्रह भी किया कि वह ‘अटकलें लगाना और भ्रामक जानकारी फैलाना’ बंद करे।

ठुकराल ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री के इस्तीफा की खबरें बकवास हैं। उन्होंने न तो पद छोड़ा है और न ही छोड़ने की पेशकश की है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे और जीत दिलाएंगे जैसा उन्होंने 2017 में किया था। मीडिया से आग्रह है कि अटकलें लगाना और भ्रामक जानकारी फैलाना बंद करें।’’

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों