लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! गोरखपुर-वाराणसी और प्रयागराज में भी 1-1 हजार बेड के अस्पताल खोलेगा मेदांता समूह

By भाषा | Updated: July 28, 2019 18:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देमेदांता समूह गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद में भी हम ऐसे अस्पताल खोलेगा।इस अस्पताल से छह हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और कुल मिलाकर 13 से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

मेदांता समूह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तर्ज पर गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद में भी एक—एक हजार शैय्याओं वाले अस्पतालों का निर्माण करेगा। समूह के अध्यक्ष डॉक्टर नरेश त्रेहन ने रविवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी—2 को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में आगामी 15 अक्टूबर को लखनऊ में एक हजार बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा।

मेदांता समूह गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद में भी हम ऐसे अस्पताल खोलेगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में बन रहे अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें इलाज भी सस्ता होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इसका फायदा उठा सकें।

इस अस्पताल से छह हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और कुल मिलाकर 13 से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। त्रेहन ने बताया कि आज हमारे नोएडा स्थित 700 बेड के मेदांता अस्पताल का शिलान्यास होगा। ढाई साल में लखनऊ का हमारा अस्पताल तैयार हो गया है।

यही गति रही तो चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हम नोएडा के अस्पताल का भी उद्घाटन करा देंगे। उन्होंने प्रदेश की कानून—व्यवस्था की स्थिति अच्छी बताते हुए कहा कि उन्हें सरकार से काफी सहयोग मिला है।

टॅग्स :वाराणसीइलाहाबादप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?