लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 पृथकवास कोच का तापमान कम करने के लिए उपाय

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल महाराष्ट्र के नंदुरबार में रेलवे द्वारा तैनात किये गए पृथकवास कोचों के ऊपर जूट के बोरे डाले गए हैं और पानी की ड्रिपिंग प्रणाली लगायी गई है ताकि उनके भीतर के तापमान को कम करके उन्हें कोविड-19 मरीजों के इस्तेमाल के योग्य बनाया जा सके। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी।

पृथकवास कोचों को पिछले साल केवल कुछ राज्यों में कोविड-19 देखभाल केंद्रों के रूप में तैनात किया गया था। अब महाराष्ट्र के इस जिले में इन्हें फिर से उपयोग के लिए रखा जा रहा है क्योंकि ये कोच भीतर में अधिक तापमान होने के कारण महीनों तक निष्क्रिय रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नंदुरबार में पृथकवास कोचों का तापमान कम करने के लिए उन्हें कई स्तर के जूट के बोरों से ढका गया है, इसमें पानी ड्रिपिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। यह देखा गया है कि इसकी वजह से कोच के भीतर का तापमान आठ से 10 डिग्री तक कम हो सकता है, इससे जिला अधिकारी कोचों का उपयोग करने के लिए सहमत हो गए हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘रेक को 11 अप्रैल को खड़ा किया गया था और नंदुरबार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर कुल 21 कोच लगाए गए हैं। इसमें से आठ कोच मरीजों के लिए तैयार कर दिये गए हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि नंदुरबार जिला प्रशासन ने 94 कोचों की आवश्यकता बताई है और अब तक छह कोविड-19 ​​रोगियों को उनमें भर्ती किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी अन्य राज्य ने कोचों की मांग नहीं की है।

रेलवे ने कहा कि वर्तमान में, 4,002 परिवर्तित कोच रेलवे के 16 ज़ोन में उपलब्ध हैं और अनुरोध पर राज्य सरकारों को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

उसने कहा कि प्रत्येक कोविड-19 देखभाल रैक में 20 कोच हैं, जिसमें परिवर्तित स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं और इनमें से प्रत्येक कोच में 16 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, कोचों की जिम्मेदारी रेलवे और राज्य सरकार द्वारा साझा की जाएगी।

रेलवे ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करेगा, जहां कोच खड़े किये गए हैं।

उसने कहा कि जिला प्रशासन ऑक्सीजन सिलेंडर, अपशिष्ट के निस्तारण, खानपान, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और समग्र पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार होगा।

दिशानिर्देशों के अनुसार रेलवे के इन कोचों का उपयोग बहुत हल्के मामलों के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू