लाइव न्यूज़ :

दो घंटे से कम अवधि की उड़ानों में भोजन परोसना फिर से शुरू किया जा सकता है : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:51 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दो घंटे से कम अवधि की उड़ानों में भोजन परोसना फिर से शुरू किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस संबंध में सूचित किया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मौजूदा नियमों में संशोधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से सुझाव मांगा था।

सूत्रों ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब सूचित किया है कि दो घंटे से कम समय की उड़ानों में भोजन परोसना फिर से शुरू किया जा सकता है और चालक दल के सदस्यों को पूरा शरीर ढकने (पीपीई किट पहनने) की जरूरत नहीं है, लेकिन दस्ताने, मास्क और ‘फेस शील्ड’ पहनना जारी रखा जाना चाहिए।”

मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत, एयरलाइनों को उन उड़ानों में भोजन परोसने की अनुमति नहीं है जिनकी अवधि दो घंटे से कम है। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल से लागू हुआ था।

पिछले साल 25 मई को कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया गया था, तो मंत्रालय ने कुछ शर्तों के तहत एयरलाइंस को उड़ान के दौरान भोजन परोसने की अनुमति दी थी।

एक सूत्र ने कहा, “नागरिक उड्डयन मंत्रालय दैनिक कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट के मद्देनजर घरेलू उड़ानों के दौरान विमान में भोजन सेवाओं की समीक्षा कर रहा है और मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से सुझाव मांगा गया है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, वायरस संक्रमण के 11,850 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो पिछले 274 दिनों में सबसे कम है। वहीं 555 और मरीजों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,245 हो गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 36 दिनों से 20,000 से नीचे है और यह लगातार 139 दिनों से 50,000 से कम बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू