लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद-आगरा-दिल्ली जाएंगे, राजघाट पर महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 17:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार भारत आ रहे हैं। इस दौरे पर व अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली की यात्रा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पहले दौरे पर 24 फरवरी को आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपराजघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप अपने इस दौरे में अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाएंगे। इन सभी जगहों पर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है। बीते आठ महीनों में ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच बार मुलाकात कर चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद-आगरा-दिल्ली जाएंगे।

रवीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहां से नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मोटेरा स्टेडियम जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद जताई जा सकती है कि एयरपोर्ट से स्टेडियम के रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों की कतारें अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगी। रवीश कुमार ने बताया कि दिल्ली में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप राजघाट पर महात्मा गांधी श्रद्धांजलि भी देंगे। हैदराबाद हाउस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिकाअहमदाबाददिल्लीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया