लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश भारत का है और रहेगा, चीन संभल कर बोले, हर भारतीय वहां जा सकता हैः विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 20, 2020 18:08 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत का हमेशा से रुख रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है जिसे अलग नहीं किया जा सकता।’’ उनसे गृह मंत्री अमित शाह की राज्य की यात्रा पर चीन की आपत्ति के संदर्भ में सवाल पूछा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत के नेता समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर जाते रहते हैं।चीन ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह की राज्य की यात्रा पर आपत्ति जताई।

गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्ति को भारत ने ‘बेवजह’ बताते हुए सिरे से खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत का हमेशा से रुख रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है जिसे अलग नहीं किया जा सकता।’’ उनसे गृह मंत्री अमित शाह की राज्य की यात्रा पर चीन की आपत्ति के संदर्भ में सवाल पूछा गया था।

कुमार ने कहा कि भारत के नेता समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर जाते रहते हैं, जैसा कि वे देश के अन्य इलाकों में जाते हैं और भारतीय नेता की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर चीन की आपत्ति बेवजह है।

गौरतलब है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह की राज्य की यात्रा पर आपत्ति जताई और कहा कि उनकी यात्रा बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है और आपसी राजनीतिक विश्वास पर प्रहार करती है।

चीन ने कहा कि वह उनकी यात्रा का ‘दृढ़ता से विरोध’ करता है। शाह राज्य के 34वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश गए। इस दौरान उन्होंने उद्योग और सड़कों से जुड़ी अनेक परियानाओं का शुभारंभ भी किया। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशचीनअमित शाहजयशंकरशी जिनपिंगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया