लाइव न्यूज़ :

एमडीएल ने नौसेना को चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:09 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने ‘प्रोजेक्ट पी-75’ के तहत मंगलवार को भारतीय नौसेना को चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी सौंपी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

नौसेना ने कहा कि इस पनडुब्बी को 'वेला' नाम दिया गया है और छह मई 2019 को इसका जलावतरण हुआ था और इसने कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के बावजूद हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी प्रमुख परीक्षणों को पूरा कर लिया है। इसे जल्दी ही बेड़े में शामिल किया जाएगा।

‘प्रोजेक्ट-75’ में स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों के निर्माण का प्रस्ताव है। उनमें से तीन पनडुब्बियां- कलवरी, खंडेरी और करंज - पहले ही नौसेना को सौंपी जा चुकी हैं और उन्हें बेड़े में शामिल किया जा चुका है।

इन पनडुब्बियों का निर्माण देश में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े उपक्रमों में से एक एमडीएल मुंबई में नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से किया जा रहा है।

बयान के अनुसार पांचवीं पनडुब्बी 'वजीर' को 12 नवंबर, 2020 को जलावरित किया गया था और उसका बंदरगाह परीक्षण शुरू कर दिया गया है। छठी पनडुब्बी भी तैयार होने की प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू