लाइव न्यूज़ :

डॉलर तस्करी मामले में केरल की निजी कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:12 IST

Open in App

कोच्चि, 16 फरवरी सीमाशुल्क विभाग ने गरीबों को आवास सुविधा प्रदान करने से जुड़ी केरल सरकार की परियोजना के सिलसिले में रिश्वत के तौर पर विदेशी मुद्रा की तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

विभाग के सूत्रों ने बताया कि यूनीटेक बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक डी संतोष इयापेन को यहां सीमाशुल्क (निवारक) आयुक्त कार्यालय में जांच अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

सीमाशुल्क विभाग के अनुसार इयापेन ने तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के कुछ कर्मियों को कथित तौर पर रिश्वत में विदेशी मुद्रा दी थी ताकि त्रिशूर जिले के वडक्कानचेरी में संयुक्त अरब अमीरात स्थित रेडक्रीसेंट एड एजेंसी से वित्तीय रूप से समर्थित लाईफ मिशन की आवासीय परियोजना के लिए यूनीटेक बिल्डर्स को ठेका मिल जाए।

सीमाशुल्क विभाग ने गिरफ्तारी के बाद इयापेन को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) की अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

राजनयिक चैनलों के जरिए हो रही सोने की तस्करी की जांच के दौरान सामने आये डॉलर तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमाशुल्क विभाग ने आरोप लगाया कि इयापेन ने विदेशी मुद्रा के अवैध ‘निर्यात’ को बढ़ावा दिया।

उसने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख और मिस्र के नागरिक खालिद मोहम्मद अली शौरकी ने कथित रूप से 1.9 लाख डॉलर अगस्त, 2019 में तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के रास्ते मस्कट भेजा था।

यह खुलासा सोने की तस्करी मामले के मुख्य आरोपियों और वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मियों -- स्वप्ना सुरेश और सरित पी एस से पूछताछ के दौरान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया