लाइव न्यूज़ :

वसूली के आरोपी करोड़पति फेरीवाला पर मकोका लगा, संपत्ति कुर्क

By भाषा | Updated: August 15, 2021 14:38 IST

Open in App

मुंबई, 15 अगस्त सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने वसूली के आरोपी एक करोड़पति फेरीवाला, उसकी पत्नी और छह अन्य सहयोगियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है और उसकी कई संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू ठाकुर के पास करोड़ों की संपत्ति है जिसमें दो महंगी कारें और एक मोटरसाइकिल, मुंबई में 10 घर, उत्तर प्रदेश में उसके पैतृक स्थान में दो भूखड, पांच एकड़ कृषि भूमि, डेढ़ किलोग्राम सोना, 10 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी और बैंक के करीब 30 खातों में नकदी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ठाकुर रेलवे स्टेशनों पर हॉकरों से कथित तौर पर पैसा वसूलने में संलिप्त है और पैसा देने से इनकार करने पर वह उन्हें मारता और धारदार हथियारों से उन पर हमले करता है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रावधानों के अलावा आरोपी के खिलाफ सख्त मकोका के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी दादर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला और कुर्ला रेलवे स्टेशनों के साथ ही पड़ोस के ठाणे शहर और कल्याण कस्बे में स्टेशनों पर भी वसूली रैकेट चला रहा है।

दादर जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक ज्ञानेश्वर कातकर ने कहा कि ठाकुर और उसकी पत्नी रीता सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उनमें से कई अब भी अदालत में लंबित हैं।

अधिकारी ने बताया, “हमने ठाकुर, उसकी पत्नी और छह अन्य सहयोगियों के खिलाफ मकोका लगाया और उनकी संपत्ति कुर्क की है। उनके खिलाफ आखिरी मामला भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 387 (वसूली) और 392 (लूट) के तहत दर्ज है और जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव