लाइव न्यूज़ :

MCD Results: एमसीडी 2017 में कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते, 2022 में 247 प्रत्याशी चुनाव लड़े और जीते मात्र 9, जानें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2022 13:08 IST

MCD Results: 2017 के नगर निगम चुनाव में कुल 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। आप ने 48 और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस 2022 विधानसभा में भी खाता खोलने से चूक गई थी। कांग्रेस ने 247 प्रत्याशी खड़े किए थे। दिल्ली नगर निगम की 250 सीट पर रविवार (चार दिसंबर) को मतदान हुआ था।

MCD Results: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की मतगणना के ताजा रुझानों में कांग्रेस का बुरा हाल जारी है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीट पर रविवार (चार दिसंबर) को मतदान हुआ था। कांग्रेस ने 247 प्रत्याशी खड़े किए थे। कांग्रेस 2022 विधानसभा में भी खाता खोलने से चूक गई थी। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पार्टी का प्रदर्शन सबसे खराब है। एमसीडी में 2007 से भाजपा का शासन है। उसने 2017 के नगर निगम चुनाव में कुल 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। आप ने 48 और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे।

इस साल की शुरुआत में केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया था जिसके बाद वार्ड की संख्या 250 हो गयी थी। आप और भाजपा दोनों ने एमसीडी चुनाव में 250-250 उम्मीदवार खड़े किए और 382 निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए। बसपा ने 132 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्ड पर चुनाव लड़ा।

‘आप’ के कार्यालय में जश्न का माहौल है। पूरे परिसर को गुब्बारों से सजाया गया है और वहां लाउडस्पीकर पर देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे हैं। पार्टी कार्यालय में गुब्बारे फुला रहे एक ‘आप’ कार्यकर्ता ने कहा, “इस बार एमसीडी में ‘आप’ ही आएगी, हमको पूरा भरोसा है।”

नतीजों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लोगों को संबोधित करने की संभावना है। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। एमसीडी चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationकांग्रेसदिल्लीराहुल गांधीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए