MCD Result: रुझानों में 'आप' ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 89 पर जीत दर्ज की, 47 वार्डों में आगे, भाजपा के खाते में 69 सीटें, कांग्रेस का बुरा हाल

By अनिल शर्मा | Updated: December 7, 2022 12:28 IST2022-12-07T11:54:07+5:302022-12-07T12:28:05+5:30

आप की रेखा महेंद्र चौधरी, पूजा, शिल्पा कौर और कविता चौहान क्रमश: महरौली, किशनगंज, ख्याला, पश्चिमी पटेल नगर से जीती हैं। वहीं तिलक नगर से आप के अशोक कुमार मनु और जनकपुरी दक्षिण से डिंपल आहूजा ने जीत दर्ज की है।

MCD Result AAP crosses majority mark in trends wins 56 BJP 46 Congress in bad condition | MCD Result: रुझानों में 'आप' ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 89 पर जीत दर्ज की, 47 वार्डों में आगे, भाजपा के खाते में 69 सीटें, कांग्रेस का बुरा हाल

MCD Result: रुझानों में 'आप' ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 89 पर जीत दर्ज की, 47 वार्डों में आगे, भाजपा के खाते में 69 सीटें, कांग्रेस का बुरा हाल

Highlights163 सीटों के नतीजे आ चुके हैं।सुल्तानपुरी-ए वार्ड से आप उम्मीदवार बोबी ने जीत दर्ज की है। बोबी एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।जनकपुरी वेस्ट वार्ड से बीजेपी की उर्मिला चावला ने जीत दर्ज की है।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की मतगणना के रुझानों में 'आप' ने बहुमत का आंकड़ा (126 वॉर्ड) पार कर लिया है। 163 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। दिल्ली चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 'आप' 89 वॉर्ड जीत चुकी है और 47  वॉर्डों में आगे चल रही है। वहीं, 69 वॉर्ड जीत चुकी बीजेपी 32 वॉर्डों में आगे है जबकि कांग्रेस ने 4 पर जीत दर्ज की है और 5 वॉर्ड में आगे है। निर्दलीय को 1 सीट पर जीत मिली है और 2 पर आगे है।

सुल्तानपुरी-ए वार्ड से आप उम्मीदवार बोबी ने जीत दर्ज की है। बोबी एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। आप की रेखा महेंद्र चौधरी, पूजा, शिल्पा कौर और कविता चौहान क्रमश: महरौली, किशनगंज, ख्याला, पश्चिमी पटेल नगर से जीती हैं। वहीं तिलक नगर से आप के अशोक कुमार मनु और जनकपुरी दक्षिण से डिंपल आहूजा ने जीत दर्ज की है।

भाजपा की बात करें तो गीता कॉलोनी से बीजेपी की नीमा भगत जीती हैं। जनकपुरी वेस्ट वार्ड से बीजेपी की उर्मिला चावला ने जीत दर्ज की है। भाजपा के संदीप कपूर, मोनिका पंत और नीतू ने क्रमशः कृष्णा नगर, आनंद विहार और सरिता विहार में जीत हासिल की है। 

Web Title: MCD Result AAP crosses majority mark in trends wins 56 BJP 46 Congress in bad condition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे