लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एमसीडी के महापौर, सदन के नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: December 8, 2020 01:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाले तीनों नगर निगमों के महापौर, उपमहापौर और कई अन्य वरिष्ठ नेता ‘‘बकाया धनराशि’’ जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर धरने पर बैठ गये।

उनका कहना है कि निगमों के बकाया धनराशि का जब तक भुगतान नहीं होगा वे अपना धरना जारी रखेंगे।

उत्तर दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिण दिल्ली की महापौर अनामिका मिथिलेश और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन, भाजपा उपाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और कई महिला पार्षद फ्लैगस्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के आवास के बाहर सोमवार देर रात तक धरने पर बैठे रहे।

मल्होत्रा ने कहा, "हमें बकाया राशि के भुगतान की हमारी मांग पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री या दिल्ली सरकार से कोई आश्वासन नहीं मिला है। हम अनिश्चितकाल तक धरने पर बैठने के लिए तैयार हैं।"

महापौरों के साथ स्थायी समितियों के प्रमुख, सदनों के नेता तथा अन्य भी धरने पर बैठे हैं।

निगम के ये नेता सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे, जिसके कारण वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल की गाड़ी को उनके आवास में प्रवेश करने से रोक दिया था।

जैन ने कहा, "हमने अपने जारी नहीं किए गए बकाये के बारे में बात करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ बैठक का अनुरोध किया था। हमें आश्वस्त किया गया था कि मुख्यमंत्री हमसे बात करेंगे जिसके बाद हमने उनकी गाड़ी को जाने दिया। लेकिन अब तक हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला। प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।"

महापौरों और निगमों के अन्य नेताओं का दावा है कि दिल्ली सरकार पर तीनों निगमों का 13,000 करोड़ रुपये बकाया है।

उत्तर दिल्ली के महापौर जय प्रकाश का कहना है कि धरना रात भर जारी रहेगा और तब तक जारी रहेगा जबतक दिल्ली सरकार और केजरीवाल मुद्दे का हल करने का वादा नहीं करते हैं।

इस बीच, आप ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मिलने आए पार्टी विधायकों को दिल्ली पुलिस ने पीटा और उन्हें अपने साथ ले गई।

आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उन्हें मुख्यमंत्री के आवास के बाहर से पुलिस घसीट कर ले गई जबकि नगर निगमों के प्रदर्शन कर रहे सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए