लाइव न्यूज़ :

MCD Results: दिल्ली नगर निगम में पहली बार ट्रांसजेंडर सदस्य, 'आप' उम्मीदवार बॉबी ने रचा इतिहास, इस वार्ड से जीता चुनाव

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2022 12:21 IST

दिल्ली नगर निगम के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत हासिल कर ली है। यह पहली बार है जब दिल्ली नगर निगम में कोई ट्रांसजेंडर बतौर सदस्य पहुंचेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी की जीत।बॉबी को इस बार आप ने सुल्तानपुरी 43 ए से उम्मीदवार बनाया था।बॉबी ने इससे पहले साल 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पहली बार अब ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई सदस्य नजर आएगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्हें आप ने सुल्तानपुरी 43 ए से उम्मीदवार बनाया था। बॉबी टिकट मिलने के बाद से ही चर्चा में थी। वह दिल्ली में पहली ऐसी उम्मीदवार थीं, जिन्हें किसी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया।

'आप' नेता बॉबी कौन हैं, जानिए

'आप' के अनुसार वार्ड में सामाजिक कार्यों से छाप छोड़ने वाली बॉबी सर्वे में सबसे ऊपर पाई गई थीं और उन्हें नगर निगम चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया गया था। बॉबी ने इससे पहले साल 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था।

38 साल की बॉबी 'हिंदू युवा समाज एकता अवाम एंटी टेररिज्म कमेटी' की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष भी हैं। बॉबी पिछले 15 साल से इस संगठन से जुड़ी हुई हैं।

बॉबी का जन्म सुल्तानपुरी इलाके में ही हुआ। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि लैंगिंक पहचान को लेकर उन्हें कई बार भेदभाव और मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

करीब 14-15 साल की उम्र में बॉबी को ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने अपने साथ रख लिया और फिर वो शादियों में डांस करने के काम करने लगीं। इसके बाद वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी और फिर उनका राजनीति का सफर भी शुरू हुआ।

बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अन्ना आंदोलन का भी हिस्सा थीं और उस समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जानती हैं।

एमसीडी चुनाव नतीजों में 'आप' आगे

एमसीडी चुनाव के आ रहे नतीजों में आम आदमी पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। अभी तक आए परिणाम के अनुसार आप 78 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 56 पर आगे चल रही है। भाजपा 55 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस पार्टी चार सीटें जीत चुकी है। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। 

एमसीडी के आ रहे नतीजों के बीच आप आदमी पार्टी के कार्यालय में जश्न शुरू हो चुका है। लाउडस्पीकर से देशभक्ति गीत बज रहे हैं और समूचा परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है