एमसीडी उपचुनाव: कोविड-19 के किसी मरीज ने मतदान नहीं किया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 00:00 IST2021-03-01T00:00:14+5:302021-03-01T00:00:14+5:30

MCD by-election: No Kovid-19 patients voted | एमसीडी उपचुनाव: कोविड-19 के किसी मरीज ने मतदान नहीं किया

एमसीडी उपचुनाव: कोविड-19 के किसी मरीज ने मतदान नहीं किया

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली में रविवार को हुए नगर निगम उपचुनाव के दौरान कोविड-19 के किसी भी मरीज ने मतदान नहीं किया। हालांकि दो वार्डों में कोविड-19 के 12 मरीजों की पहचान की गयी थी लेकिन उनमें से किसी ने भी मतदान नहीं किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उक्त सभी मरीज मतदान करने के लिए पात्र थे।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतदान का समय सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक था। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के मतदान करने का समय अपराह्न साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक था।

उन्होंने कहा कि दो वार्डों में कोविड-19 के 12 मरीज थे। शालीमार बाग (उत्तर) में 10 और कल्याणपुरी में दो मरीज थे। उनमें से किसी ने भी मतदान नहीं किया।

अधिकारी ने कहा कि मतदान करना मौलिक अधिकार है इसलिए निर्वाचन आयोग ने ऐसी व्यवस्था की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MCD by-election: No Kovid-19 patients voted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे