लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव: शुरुआती कुछ घंटों में 20.38 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए रविवार को शुरुआती चार घंटों में करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ।

कोरोना वायरस महामारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार कोई चुनाव हो रहा है।

मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ था।

दिल्ली में राज्य निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराह्न साढ़े 11 बजे तक पांचों वार्ड में 20.38 प्रतिशत मतदान हुआ और इनमें से कल्याणपुर वार्ड में सर्वाधिक 25.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। तीनों ने कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है।

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहा है।

चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि त्रिलोकपुरी में 22.68 प्रतिशत, रोहिणी-सी में 19.11 प्रतिशत, शालीमार-उत्तर में 15.13 प्रतिशत और चौहान बांगर में 20.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव का परिणाम तीन मार्च को घोषित किया जाएगा। मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए हैं और इसके लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 मरीज सरकारी दिशानिर्देशानुसार मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर