लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अब एमबीबीएस विद्यार्थियों को भी शामिल जाएगा: आदेश

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अधिकारियों ने शनिवार को एक आदेश जारी किया जिसमें दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एमबीबीएस के चौथे और पांचवे वर्ष के विद्यार्थियों को भी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल करने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 7,897 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 39 लोगों की मौत हो गई। शहर में अब तक 11,235 मरीजों की जान संक्रमण की वजह से जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की मांग को पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया जाता है कि वे चौथे और पांचवे वर्ष के एमबीबीएस विद्यार्थियों, इंटर्न (प्रशिक्षु) और बीडीएस डॉक्टरों को कार्य में शामिल करें।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी इस आदेश की प्रति ट्वीट की।

सरकार ने अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टियां पाए लेकिन बाद की देखरेख की जरूरत वाले मरीजों के संबंध में एक अन्य आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 का उपचार करने के लिए समर्पित दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के अधीक्षक और निदेशकों को भी अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों को भी ऑक्सीजन कन्स्नट्रेटर जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू