लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में एमबीबीएस के छात्र की रैगिंग, आत्महत्या का प्रयास किया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:14 IST

Open in App

धर्मपुरी (तमिलनाडु), 12 दिसंबर यहां एक राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र की चार वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग की और इससे आहत छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चिकित्सा अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़ित, एक युवक अब मानसिक रूप से परेशान है और उसके हाथ (कलाई के आसपास) में चोटों का इलाज किया जा रहा है।

शिकायत के बाद, धर्मपुरी सरकारी मेडिकल कॉलेज (डीजीएमसी) द्वारा एक समिति का गठन किया गया था और जांच में पाया गया कि मौखिक दुर्व्यवहार सहित रैगिंग का आरोप सही था।

समिति की रिपोर्ट के कारण चार छात्रों को कॉलेज से तीसरे वर्ष में निलंबित कर दिया गया और छात्रावास से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।

इसके बाद, रैगिंग विरोधी कानून के प्रावधानों के तहत उनमें से चार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, ‘‘हम इन चार छात्रों की तलाश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कॉलेज के डीन द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित ने पिछले हफ्ते आत्महत्या करने की कोशिश की और उससे पहले भी कई मौकों पर उसकी रैगिंग की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए