लाइव न्यूज़ :

एमबीबीएस दाखिला रैकेट: दो और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:50 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),26 मार्च सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो और लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को थाना सेक्टर 58 में अनिल गुप्ता सहित छह लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि सेक्टर 62 स्थित एक ऑफिस के संचालकों ने उनसे संपर्क किया, तथा 25 से 50 लाख रुपये लेकर उन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का वादा किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को केंद्रीय मंत्री का परिचित बताते थे। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले के आरोपी पंकज खटीक व आदर्श ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

थाना सेक्टर 58 पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को राज विक्रम सिंह व सुनील नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

चारों लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने पासपोर्ट, विजिटिंग कार्ड, विभिन्न सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों की मोहर , डॉक्टरों के कोट, महत्वपूर्ण दस्तावेज, डायरिया आदि बरामद की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर सैकड़ों छात्रों से ठगी की है।

पूछताछ के दौरान इनके कुछ और साथियों के बारे में पुलिस को पता चला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे