देश के सौ शहरों के महापौर शनिवार को अयोध्या आएंगे

By भाषा | Updated: December 18, 2021 00:05 IST2021-12-18T00:05:36+5:302021-12-18T00:05:36+5:30

Mayors of hundred cities of the country will come to Ayodhya on Saturday | देश के सौ शहरों के महापौर शनिवार को अयोध्या आएंगे

देश के सौ शहरों के महापौर शनिवार को अयोध्या आएंगे

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 17 दिसंबर देश के 100 से ज्यादा शहरों के महापौर अयोध्या आएंगे और राम जन्मभूमि तथा हनुमानगढ़ी मंदिरों के दर्शन करेंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के दौरे के कुछ दिन बाद 100 से ज्यादा शहरों के महापौर यहां आ रहे हैं।

महापौरों ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित एक गोष्ठी में हिस्सा लिया। अयोध्या नगर निगम के प्रवक्ता रामकिशोर यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सभी महापौर राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। ये अयोध्या में जारी राम मंदिर के निर्माण को भी देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mayors of hundred cities of the country will come to Ayodhya on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे