लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए मेयर का चुनाव आज, बीजेपी की जीत तय

By निखिल वर्मा | Updated: June 24, 2020 04:49 IST

दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी पिछले 13 वर्षों से काबिज है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हर वित्तीय वर्ष में महापौर बदल जाते हैं।देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से चुनाव लगातार टाला जा रहा था। तीनों महापौर का कार्यकाल मार्च के अंतिम सप्ताह में समाप्त हो गया था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए मेयर का चुनाव आज होगा। हालांकि, यह प्रक्रिया महज औपचारिकता भर ही है क्योंकि मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर बीजेपी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने वाले हैं। शायद यह पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हो रहा है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में बीजेपी पार्षदों का बहुमत है। 

भाजपा ने जय प्रकाश को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ((एनडीएमसी)) का महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि रितु गोयल को उप-महापौर पद के लिए उतारा गया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर पद के लिए निर्मल जैन के नाम की घोषण की गई है और हरिप्रकाश बहादुर का उप-महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) महापौर पद के लिए अनामिका मिथलेश के नाम की घोषणा की गई है, जबकि सुभाष भड़ाना को उप-महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

दिल्ली में तीनों नगर निगम मिलाकर 272 वार्ड है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं आम आदमी पार्टी को 48 और कांग्रेस को 30 सीट पर संतोष करना पड़ा था। दक्षिणी निगम की 103 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 70, आप को 16 और कांग्रेस को 12 सीट हासिल हुई। वहीं पूर्वी निगम की 63 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 47, आप को 11 और कांग्रेस की झोली में सिर्फ 3 सीट गई। वहीं, उत्तरी निगम की 104 सीटों में भाजपा को 64, आप को 21 और कांग्रेस को 15 सीट पर कामयाबी मिली थी।

दिल्ली नगर निगम चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तीन, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के एक-एक पार्षद जीते थे। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम चुनाव में छह निर्दलीय पार्षद भी जीतकर आए पहुंचे। नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 36 फीसदी मत, आम आदमी पार्टी के पास 26 फीसदी और कांग्रेस को 21 फीसदी मत मिले थे।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह