लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के महापौर ने बिल्डिंग इजाजत में देरी पर संयुक्त आयुक्त (नियोजन) के कार्यालय पर ताला लगाया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:30 IST

Open in App

श्रीनगर, चार नवंबर श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के कार्यकारी महापौर परवेज कादरी ने बुधवार को यह आरोप लगाते हए संयुक्त आयुक्त (नियोजन) के कार्यालय को सील कर दिया कि आवेदकों को बिल्डिंग अनुमति देने में उनके द्वारा देरी करने से बड़ी तेजी से अवैध निर्माण हो रहे हैं।

कादरी ने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा, ‘‘ हां, मैंने संयुक्त आयुक्त (नियोजन) के कार्यालय पर ताला लगा दिया है। यह अधिकारी निगम की ऐसी अहम शाखा की अगुवाई करने के लायक नहीं हैं।’’

कार्यकारी महापौर ने बताया कि वह इन अधिकारी को हटाने के लिए पहले ही दो बार सरकार को लिख चुके हैं।

उन्होंने आरेाप लगाया, ‘‘ कानून के मुताबिक एसएमसी दो सप्ताह के अंदर बिल्डिंग अनुमति देने के लिए बाध्य है लेकिन ज्यादातर मामले (आवेदन) इस विभाग में महीनों से लंबित हैं। ’’

उन्होंने दावा किया कि जब से गुलाम हसन मीर को संयुक्त आयुक्त (नियेाजन) बनाया गया, तब से कानूनी अनुमति लेना जटिल हो गया और शहर में अवैध निर्माण बहुत तेजी से बढ़े हैं।

मीर ने उनके कार्यालय पर ताला लगाये जाने के बारे में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल