लाइव न्यूज़ :

उत्तर दिल्ली के महापौर ने लगवाया कोरोना वायरस रोधी टीका

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च उत्तर दिल्ली के महापौर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगवा ली है। उन्होंने लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटा जा सके।

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि जाने-माने फिल्म एवं टीवी अभिनेता दिलीप ताहिल भी उनके साथ हिंदू राव अस्पताल गए और टीका लगवाया।

प्रकाश ने कहा, “ मैंने आज कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है। अभिनेता दिलीप ताहिल एनडीएमसी की ओर से यह संदेश देने के लिए मेरे साथ थे कि पात्र लोगों को आगे आकर टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने टीका लगवाया और मुंबई लौट गए।”

महापौर ने कहा कि उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) लोगों के बीच कोविड रोधी टीके को बढ़ावा देने के लिए शख्सियतों से सहयोग लेने की योजना बना रहा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 39000 लोगों ने टीका लगवाया था जिनमें 20,275 वरिष्ठ नागरिक थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45-59 साल के 3685 लोगों ने टीका लगवाया है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 39,853 लोगों को टीका लगाया गया और टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव का एक मामूली मामला सामने आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो