लाइव न्यूज़ :

मुंबई की महापौर ने होटल के सामान्य फ्रिज में रखा पाया कोविड टीका, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:03 IST

Open in App

मुंबई, 30 मई मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने रविवार को उपनगर अंधेरी के एक होटल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कोविड-19 टीके की कई खुराकों को एक सामान्य फ्रिज में रखा हुआ पाया, जोकि तय नियमों का उल्लंघन है।

पेडनेकर ने कहा कि फ्रिज में रखी गईं कोवैक्सीन टीके की खुराकें सील थीं और इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

महापौर ने अंधेरी ईस्ट स्थित 'द ललित होटल' का निरीक्षण किया और इस दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के भी कुछ अधिकारी उनके साथ थे।

बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए पेडनेकर ने कहा कि एक स्थानीय निजी अस्पताल और होटल के बीच करार है, जिसके तहत टीके रखवाए गए थे।

महापौर ने कहा, '' ललित होटल में टीकाकरण किए जाने के संबंध में अस्पताल ने करार किया था, ताकि ऐसे लोगों को टीका लगाने के बाद होटल में ठहराया जा सके जिनके परिवार में कोई देखभाल करने वाला नहीं है। इस होटल में बनाए गए केंद्र में करीब 500 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।''

उन्होंने कहा कि होटल पर आरोप नहीं लगाया जा रहा क्योंकि टीके को कोल्ड स्टोरेज में रखने के नियम का पालन करने की जिम्मेदारी अस्पताल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू