लाइव न्यूज़ :

एमसीडी के महापौर, सदन के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाले तीनों नगर निगमों के महापौर, उपमहापौर और कई अन्य वरिष्ठ नेता ‘‘बकाया धनराशि’’ जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर धरने पर बैठे।

निगम के ये नेता सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे, जिसके कारण वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली भाजपा इकाई के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने धरना स्थल से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के वरिष्ठ नेता धरने में हिस्सा ले रहे हैं।

तीनों नगर निगमों के महापौर जय प्रकाश (उत्तरी दिल्ली), अनामिका (दक्षिणी दिल्ली) और निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली), निगमों के उपमहापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, सदन के नेता और अन्य सदस्यों ने ‘बकाया’ रकम जारी करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

जैन ने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने बंगले पर आए तो, ‘‘हमने अपनी स्थिति से अवगत कराने के लिए उनसे समय देने को कहा। वह भीतर चले गए और उसके बाद से हमें कुछ नहीं बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर