लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने आम लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By भाषा | Updated: July 10, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए शुक्रवार को एक नए हेल्पलाइन नंबर की घोषणा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति उनका दृष्टिकोण ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ का है और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए सोमवार से हेल्पलाइन नंबर- 8700213727 काम करना शुरू कर देगा। महापौर ने कहा, " भ्रष्टाचार को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जाएगी तथा भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि यदि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी प्रकार की रिश्वत मांगता है या अपनी आधिकारिक शक्ति का दुरुपयोग करता है तो लोग उसकी शिकायत इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं।

इसके अलावा महापौर के कार्यालय के बाहर एक बक्सा भी रखा गया है। लोग अपनी परेशानियों के बारे में लिखकर सूचित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा