लाइव न्यूज़ :

महापौर ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जान गंवाने वाले सफाईकर्मी के परिवार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने 22 फरवरी को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जान गंवाने वाले 54 वर्षीय सफाईकर्मी के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की।

इलाके के नगर निकाय में काम करने वाले रमेश कुमार के बेटे धीरज ने दावा किया था कि कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने के कुछ दिन बाद उनके पिता की मौत हो गई।

प्रकाश ने कहा, ''मैंने ड्यूटी पर रहते हुए स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जान गंवाने वाले रमेश के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। हम उनके बेटे को नौकरी देने पर विचार कर रहे हैं, जिसके लिये मैंने बेटे से एक आवेदन और बायो-डाटा भेजने को कहा है।''

महापौर ने कहा, ''उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। लिहाजा उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।''

महापौर ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया है।

कुमार को 22 फरवरी की सुबह दीप चंद बंधू अस्पताल ले जाया गया था। दोपहर को उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे ने यह दावा किया था।

धीरज ने कहा था कि उनके पिता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन में काम करते थे।

उन्होंने कहा था, ''मेरे पिता ने 17 फरवरी को कोविशील्ड टीके की पहली खुराक ली थी। उस दिन जब वह घर लौटे तो बेचैनी महसूस करने लगे और अगले दिन उनके शरीर का तापमान बढ़ने लगा और 2-3 दिन तक ऐसा ही रहा।''

उन्होंने दावा किया कि उनके पिता ने टीका लगवाने के बाद कमजोरी होने के बावजूद काम जारी रखा।

धीरज ने कहा था, ''ड्यूटी पर रहते हुए वे बेहोश होकर गिर गए थे और उन्हें दीप चंद बंधू अस्पताल ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र