लाइव न्यूज़ :

महापौर, एमसीडी के नेता केजरीवाल के आवास के बाहर डटे हुए हैं

By भाषा | Updated: December 9, 2020 00:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली के तीनों महापौर और भाजपा शासित निगमों के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी डटे रहे। उनकी मांग है कि दिल्ली सरकार जबतक ''निगमों का बकाया'' कोष जारी नहीं कर देती, वे हटने वाले नहीं हैं।

उत्तर दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिण दिल्ली की महापौर अनामिका मिथिलेश और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन, भाजपा उपाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और कई महिला पार्षद फ्लैगस्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के आवास के बाहर सोमवार सुबह धरने पर बैठे गए थे।

केजरीवाल से मुलाकात के इंतजार में उनका धरना देर रात तक चलता रहा और यहां तक कि वे मुख्यमंत्री के आवास के बाहर चटाई पर रातभर बैठे रहे।

उत्तर दिल्ली के महापौर ने कहा, ''एमसीडी का बकाया कोष जबतक जारी नहीं किया जाता या मुख्यमंत्री इसे लेकर आश्वासन नहीं दे देते हैं, तबतक हम उनके बंगले से नहीं हटेंगे।''

पूर्वी दिल्ली के महापौर जैन ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी नेताओं ने इस सर्दी में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर रात गुजारी, लेकिन कोष के जारी होने तक हम धरना जारी रखेंगे।

महापौरों और निगमों के अन्य नेताओं का दावा है कि दिल्ली सरकार पर तीनों निगमों का 13,000 करोड़ रुपये बकाया है।

महापौरों के साथ स्थायी समितियों के प्रमुख, सदनों के नेता तथा अन्य भी धरने पर बैठे हैं।

सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान