लाइव न्यूज़ :

महापौर ने पुलिसकर्मी से सलामी की मांग की, डीजीपी से आदेश जारी करने की अपील

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो जुलाई केरल में महानगरपालिका के एक महापौर ने पुलिसकर्मियों से मानद सलामी की अनोखी मांग के साथ राज्य के पुलिस प्रमुख का रुख किया है।

त्रिशूर के महापौर एम के वर्गीज ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पुलिस प्रमुख अनिल कांत को एक पत्र भेजकर उनसे विशेष आदेश जारी करने की अपील की है जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनके पद का सम्मान करते हुए उन्हें सलाम करने को कहा गया है।

डीजीपी को लिखे पत्र में, वर्गीज ने दावा किया है कि प्रोटोकॉल के नियमों के मुताबिक, महापौर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बाद महानगरपालिका क्षेत्र में रैंक में तीसरा व्यक्ति होता है।

उन्होंने एक टीवी चैनल को बताया, “लेकिन, दुर्भाग्य से, कोई भी महापौर को सम्मान नहीं दे रहा है। शक्ति वाले पदों पर काबिज अन्य व्यक्तियों का सम्मान किया जाता है लेकिन महापौर की मौजूदगी अधिकतर मौकों पर नजरअंदाज की जाती है।’’

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा नजरअंदाज कर उनका कई मौकों पर अपमान किया गया खासतौर पर जब हाल में वह कोविड बचाव कार्यक्रमों के तहत कई स्थानों का दौरा कर रहे थे।

वर्गीज ने कहा कि वह पुलिस प्रमुख से ऐसे आदेश की उम्मीद कर रहे हैं जिससे वह अपने अधीनस्थों को महापौरों को मानद सलामी देने को कहें।

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई अपने लिए नहीं बल्कि इस पद के लिए और सभी समकक्षों के लिए है।

खबर है कि डीजीपी ने महापौर की शिकायत यहां रेंज डीआईजी को सौंपकर उचित कार्रवाई करने को कहा है।

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि महापौर को सलाम केवल नगरपालिका के सीमा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान किया जाना चाहिए।

इस बीच, केरल पुलिस अधिकारी संगठन (केपीओए) ने स्पष्ट किया कि राज्य की प्रोटोकॉल नियमावली साफ तौर पर बताती है कि किसे सलाम करना है और किन मौकों पर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है