लाइव न्यूज़ :

मायावती का ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करना अवसरवादी राजनीति का उदाहरण : अनिल राजभर

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:27 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 18 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनिल राजभर ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्‍यक्ष मायावती पर वातानुकूलित कमरे से ट्विटर व सोशल मीडिया पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘मायावती अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं और बसपा का ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित करना अवसरवादी राजनीति का उदाहरण है।’’

दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में बसपा मुखिया मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने से जुड़े सवाल के जबाब में दावा किया कि ब्राह्मण समाज बसपा को वर्ष 2022 में जबाब देगा।

बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि अब ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा के किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएंगे और अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्राह्मण समाज को फिर से जागरूक करने के लिए बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में 23 जुलाई को अयोध्या से एक अभियान शुरू किया जा रहा है और ब्राह्मणों को भरोसा दिया जाएगा कि बसपा शासन में ही उनका हित सुरक्षित है।''

मायावती पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि बसपा का ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित करना अवसरवादी राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि बसपा को चुनाव के कारण ब्राह्मण याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ''बसपा मुखिया मायावती को न तो धरती की जानकारी है और न आसमान की। उन्हें जनता की समस्याओं पर कभी संघर्ष नहीं करना है और न किसानों पर कभी बात करनी है। दलितों की हालत देखने के लिए भी वह कभी नहीं निकलती। वह वातानुकूलित बंद कमरे से ट्विटर व सोशल मीडिया पर राजनीति करती हैं।''

उन्होंने सवाल किया कि क्या वह (मायावती) कभी सड़क पर उतरी हैं, सड़क पर उतरकर कभी कोई आंदोलन करते दिखाई दीं, वह इतिहास हो गई हैं तथा अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। राजभर ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा के आगामी चुनाव में साढ़े तीन सौ सीट पर जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में किसानों का कर्जा वापस लिया जाता है तो सपा की सरकार बनने पर राज्य मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में आतंकवादियों के विरुद्ध मुकदमे वापस लिये जाते हैं। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को धोखेबाज करार देते हुए कहा कि राजभर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाते हैं तथा जिन मूल्यों को लेकर महाराजा सुहेलदेव ने जीवनपर्यंत लड़ाई लड़ी, ओम प्रकाश राजभर उन मूल्यों को तिलांजलि दे देते हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद ओम प्रकाश राजभर का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान