लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पर मायावती का प्रहार, बताया 'कनिंग पार्टी'

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:38 IST

Open in App

लखनऊ, चार जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए रविवार को उसे 'कनिंग पार्टी' करार दिया।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश में भी ऑक्सीजन पर चल रही कांग्रेस का यह कहना कि ‘बीएसपी’ के ‘बी‘ का मतलब ’बीजेपी’ है, घोर आपत्तिजनक है, जबकि बीएसपी के ‘बी‘ का अर्थ बहुजन है, जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, धार्मिक अल्पसंख्यक तथा अन्य उपेक्षित वर्ग के लोग आते हैं, जिनकी संख्या ज्यादा होने की वजह से वे बहुजन कहलाते हैं।"

उन्होंने कांग्रेस पर तल्ख टिप्पणी करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, "जबकि कांग्रेस के ‘सी‘ का मतलब वास्तव में ’कनिंग’ पार्टी है जिसने केन्द्र व राज्यों में अपने लम्बे शासनकाल में बहुजन के वोटों से अपनी सरकार बनाने के बावजूद इन्हें लाचार व गुलाम बनाकर रखा और अन्ततः बसपा बनाई गई और तब उस समय केन्द्र व राज्यों की सत्ता में भाजपा कहीं नहीं थी।"

मायावती ने कहा "यह भी सर्वविदित है कि उप्र में कांग्रेस, सपा व भाजपा की सरकार के चलते यहां कोई भी छोटा-बड़ा चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष कभी नहीं हो सकता और ना ही इनसे इसकी किसी को कोई उम्मीद करनी चाहिये जबकि बसपा की सरकार के समय में यहां सभी छोटे-बड़े चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष कराए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट