लाइव न्यूज़ :

मायावती का आरोप, संविधान का पालन नहीं कर रहीं सरकारें

By भाषा | Updated: November 26, 2021 11:54 IST

Open in App

लखनऊ, 26 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष ए‍वं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर केंद्र और राज्य की सरकारों पर संविधान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेगी।

मीडिया से बातचीत में बसपा प्रमुख ने कहा, ''आज संविधान दिवस के मौके पर केंद्र और सभी राज्‍य सरकारें इस बात की गहन समीक्षा करें कि क्या ये सरकारें भारतीय संविधान का पूरी निष्ठा से पालन कर रही हैं। हमारी पार्टी का मानना है कि ये सरकारें संविधान का पालन नहीं कर रही हैं। इसलिए हमारी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।''

उन्होंने आरोप लगाया, “केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसी सरकारों को संविधान दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है, बल्कि ऐसी सरकारों को आज इस मौके पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए और अपनी कमी को जल्‍द दूर करना चाहिए।''

अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हक की बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ संविधान में शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण व अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रावधान किया है, लेकिन उसका पूरा लाभ इन वर्गों के लोगों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे इन वर्गों के लोग और हमारी पार्टी चिंतित और दुखी है। बसपा की सलाह है कि केंद्र और सभी राज्‍य सरकारें इस ओर जरूर ध्‍यान दें।''

राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी से दलितों को सावधान करते हुए मायावती ने कहा कि '' इन वर्गों के लोगों को खासकर सपा जैसी उन पार्टियों से भी सावधान रहना चाहिए जिसने एससी-एसटी आरक्षण संबंधी विधेयक संसद में फाड़ दिया था और फ‍िर षड्यंत्र के तहत इसे पारित भी नहीं होने दिया था। ऐसे दल कभी भी इन वर्गों का विकास और उत्थान नहीं कर सकते हैं।''

मायावती ने बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह‍ को बसपा विधानमंडल दल का नया नेता घोषित किया। गौरतलब है कि विधानसभा में बसपा के विधानमंडल दल के नेता एवं आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बृहस्पतिवार को अपने पद और सदन से इस्तीफा दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल