लाइव न्यूज़ :

मायावती यहां मनाएंगी अपना 63वां जन्मदिन, बसपा कार्यकर्ताओं ने की व्यापक तैयारियां

By भाषा | Updated: January 14, 2019 16:20 IST

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का 63 वां जन्मदिन मंगलवार 15 जनवरी को लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह मनाया जाएगा

Open in App

लखनऊ, 14 जनवरीः बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का 63 वां जन्मदिन कल मंगलवार 15 जनवरी को लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह मनाया जाएगा। इसके लिये पार्टी कार्यकर्ता व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार देर रात मायावती के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी। दोनों नेता करीब एक घंटे तक साथ रहे।

मायावती का जन्मदिन हर साल 'जन कल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। 15 जनवरी को सुबह लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाया जाएगा। दोपहर बाद वह दिल्ली चली जाएंगी। वहां जन्मदिन समारोह में सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मायावती अखिलेश के बसपा सपा गठबंधन की घोषणा के बाद अब कयास लगाये जा रहे हैं कि जन्मदिन के अवसर पर वह सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकती हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले साझा संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने सीटों के बंटवारे पर जल्दी घोषणा करने की बात कही थी।

बसपा प्रमुख जन्मदिन के दिन सामान्य तौर पर अपने कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों और लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों से मिलती हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बसपा के सहयोगी दलों सपा, जद(एस), छत्तीसगढ़ कांग्रेस, इनेलो, राजद, तृणमूल कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं को भी जन्मदिन में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इन सभी दलों के नेताओं के दिल्ली में जुटने की संभावना को देखते हुए ही जन्मदिन लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली में भी मनाने का फैसला लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की संयुक्त रैलियों का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। दोनों ही प्रत्येक मंडल में रैलियां करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को लेकर शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर उनके होर्डिंग और पोस्टर लगाये हैं जिसमें उनके जन्मदिन की बधाईयों के संदेश दिये गये हैं।

टॅग्स :मायावतीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया