लाइव न्यूज़ :

मायावती ने किया जम्मू-कश्मीर को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने का स्वागत

By भाषा | Updated: June 23, 2021 11:55 IST

Open in App

लखनऊ, 23 जून बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के संबंध में बृहस्पतिवार को वहां के नेताओं के साथ बैठक बुलाए जाने के कदम का स्वागत किया है।

मायावती ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा "जम्मू-कश्मीर के मामलों पर चर्चा के लिए वहां के 14 नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को बुलाई गई बैठक उचित पहल है। ऐसी आशा है कि करीब दो वर्ष के अन्तराल के बाद की जा रही यह बैठक कुछ ठोस फैसलों के साथ सार्थक सिद्ध होगी और जम्मू-कश्मीर राज्य की पुनर्बहाली के लिए भी मददगार साबित होगी।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘साथ ही, जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों के लिए जारी परिसीमन के नए काम की यथाशीघ्र समाप्ति और वहां आम चुनाव आदि ऐसे मुद्दे हैं जिन पर देश की निगाहें लगी हुई हैं। केन्द्र को अपने वादे एवं दावे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्थिति को जल्द बहाल करने का प्रयास तेज करना चाहिए।"

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 24 जून को दिल्ली में जम्मू- कश्मीर के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे