लाइव न्यूज़ :

मायावती ने उच्चतम न्यायालय से किया पेगासस मामले की जांच कराने का अनुरोध

By भाषा | Updated: July 29, 2021 10:04 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उच्चतम न्यायालय से पेगासस जासूसी मामले का स्वत: संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में इसकी जांच कराने का अनुरोध किया है।

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘संसद में पेगासस मामले को लेकर गतिरोध उत्पन्न होने के बावजूद केंद्र सरकार इस प्रकरण की जांच कराने को तैयार नहीं है। ऐसे में उच्चतम न्यायालय इसका स्वत संज्ञान लेते हुए अपनी निगरानी में इसकी जांच कराए।’’

उन्होंने ट्वीट किया, "संसद का चालू मानसून सत्र देश, जनहित एवं किसानों के लिए अति-जरूरी मुद्दों पर सरकार एवं विपक्ष के बीच अविश्वास एवं भारी टकराव के कारण ठीक से चल नहीं पा रहा। पेगासस जासूसी कांड भी काफी गरमा रहा है। इसके बावजूद केन्द्र इस मुद्दे की जांच कराने को तैयार नहीं है। इससे देश चिंतित है।"

मायावती ने एक अन्य ट्वीट किया, "ऐसे में बसपा उच्चतम न्यायालय से अनुरोध करती है कि वह देश में इस बहुचर्चित पेगासस जासूसी मामले का खुद संज्ञान लेकर इसकी जांच अपनी निगरानी में कराए, ताकि इस संबंधी सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया