पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते मूल्य पर मायावती ने केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 13:41 IST2021-02-15T13:41:23+5:302021-02-15T13:41:23+5:30

Mayawati targeted center on rising prices of petroleum products | पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते मूल्य पर मायावती ने केंद्र पर निशाना साधा

पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते मूल्य पर मायावती ने केंद्र पर निशाना साधा

लखनऊ, 15 फरवरी देश में पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर सरकार का चुप रहना दुखद है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं तथा करोड़ों मध्यम वर्ग एवं मेहनतकश जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है, लेकिन जनहित के इस मुद्दे पर भी सरकार का मूक दर्शक बने रहना दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बसपा की मांग है कि महंगाई बढ़ाने वाले इस मुद्दे पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mayawati targeted center on rising prices of petroleum products

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे