लाइव न्यूज़ :

मायावती ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना, कहा- UP और MP में सरकारी आतंक है

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2019 13:22 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा 37-37 सीटों पर लड़ने वाली है। इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह सपा-बसपा के राजनीतिक फैसले का स्वागत करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा सुप्रीमो मायावती ने पूछा- आप बताइए कांग्रेस और बीजेपी में क्या अंतर है?मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर सुश्री मायावती से मायावती कर लिया है।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 14 फरवरी को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर कहा,  ''कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती बीजेपी की तरह गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत् बर्बर कार्रवाई की। अब उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। तो बताइए मध्यप्रदेश की कांग्रेस की सरकार और यूपी की बीजेपी सरकार में क्या फर्क है।

मायावती ने ट्वीट के अंत में कहा, मध्यप्रदेश की जनता और यूपी की जनता फैसला करे कि दोनों सरकार के बीच क्या अंतर है?

मायावती के इस बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती वोट का जुगाड़ करें, न कि देशद्रोह की गतिविधियों में सम्मलित लोगों का साथ दें। मायावती का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब सपा के साथ बसपा ने बिना कांग्रेस के गठबंधन कर लिया है। लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा 37-37 सीटों पर लड़ने वाली है। इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह सपा-बसपा के राजनीतिक फैसले का स्वागत करते हैं।  

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने गोहत्या के संदेह के आधार पर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की है। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कल 14 छात्रों पर देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है