लाइव न्यूज़ :

मायावती से लेकर येचुरी तक विपक्ष के सारे बड़े नेताओं ने कर्नाटक में भाजपा पर ‘खरीद-फरोख्त’ के आरोप लगाए

By भाषा | Updated: July 25, 2019 00:27 IST

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा ‘‘खरीद- फरोख्त’’ करने और ‘‘सत्ता का दुरुपयोग’’ करने के कारण कांग्रेस- जद (एस) की गठबंधन सरकार गिरी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख बालासाहब थोराट ने कर्नाटक मुद्दे पर बुधवार को कहा कि ‘‘सत्ता के लिए भाजपा का लालच’’ बकासुर की तरह है। कर्नाटक में कांग्रेस - जद (एस) सरकार गिरने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग गठबंधन को अपने रास्ते की बाधा मानते थे उनके लालच की जीत हुई जबकि लोकतंत्र और राज्य के लोगों की हार हुई है।

कर्नाटक में कांग्रेस - जद (एस) की सरकार गिरने के बाद कई राजनीतिक दलों ने बुधवार को भाजपा पर प्रहार किया और केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाए कि वह ‘‘खरीद-फरोख्त’’ और ‘‘सत्ता के दुरुपयोग’’ में संलिप्त है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में यह दिन ‘‘काला अध्याय’’ के तौर पर याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से भाजपा ने सभी संवैधानिक मानकों को ताक पर रख दिया और कर्नाटक में सरकार गिराने के लिए धन और सत्ता का इस्तेमाल किया उसे लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय के तौर पर याद किया जाएगा।’’

मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘इस तरह के कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है।’’ मायावती ने कर्नाटक में अपने एकमात्र विधायक को पार्टी से निकाल दिया। विधानसभा में मंगलवार को विश्वास मत के दौरान एच डी कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट देने के पार्टी के निर्णय का ‘‘उल्लंघन’’ करने के लिए उन्हें पार्टी से निकाला गया है। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा ‘‘खरीद- फरोख्त’’ करने और ‘‘सत्ता का दुरुपयोग’’ करने के कारण कांग्रेस- जद (एस) की गठबंधन सरकार गिरी है।

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘गठबंधन में जो भी तनाव रहे हों, कर्नाटक में खरीद - फरोख्त और सत्ता के दुरुपयोग को सबने देखा। शुरू से जब भाजपा ने इस सरकार को बनने से रोकने का प्रयास किया और अब तक यह पूरी तरह राजनीतिक अनैतिकता और धन शक्ति का प्रदर्शन रहा।’’ कर्नाटक में कांग्रेस - जद (एस) सरकार गिरने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग गठबंधन को अपने रास्ते की बाधा मानते थे उनके लालच की जीत हुई जबकि लोकतंत्र और राज्य के लोगों की हार हुई है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में पहले दिन से ही कांग्रेस- जद (एस) गठबंधन निहित स्वार्थियों के निशाने पर था जो गठबंधन को अपने रास्ते और सत्ता के लिए बाधा मानते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र, ईमानदारी और कर्नाटक के लोगों की हार हुई है।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक दिन भाजपा को पता चलेगा कि हर चीज नहीं खरीदी जा सकती है, हर किसी को नहीं डराया जा सकता है और हर झूठ का खुलासा होना है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख बालासाहब थोराट ने कर्नाटक मुद्दे पर बुधवार को कहा कि ‘‘सत्ता के लिए भाजपा का लालच’’ बकासुर की तरह है। बकासुर महाभारत में एक राक्षस था। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटकमायावतीसीताराम येचुरीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह