लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत में सफाई कर्मी की मौत पर मायावती ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:59 IST

Open in App

लखनऊ, 21 अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आगरा में पुलिस हिरासत में एक सफाई कर्मी की मौत के मामले को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, "गोरखपुर में पुलिस द्वारा होटल में एक व्यापारी की दुःखद हत्या के बाद अब आगरा में पुलिस हिरासत में एक दलित सफाईकर्मी की मौत से वर्तमान भाजपा सरकार पुनः कठघरे में खड़ी है। सरकार अपनी पुलिस व्यवस्था में जरूरी सुधार लाए, यही बसपा की मांग है।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "आगरा में पुलिस कस्टडी में सफाईकर्मी की मौत की अति-दुःखद घटना के संबंध में गयाचरण दिनकर के नेतृत्व में बसपा का एक प्रतिनिधिमण्डल आज आगरा जाकर घटना के दोषियों को सजा व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन से मिलेगा, पीड़ित परिवार से भी मुलाकात करेगा।"

गौरतलब है कि आगरा के जगदीश पुरा थाने में अरुण वाल्मीकि नामक सफाई कर्मी की पुलिस हिरासत में कथित रूप से पिटाई के कारण मंगलवार रात को मौत हो गई थी। वाल्मीकि पर थाने के माल खाने से 25 लाख रुपए चोरी करने का आरोप था। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और राज्य सरकार की तरफ से जिला प्रशासन ने मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित