लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 : मायावती ने बिहार में खेला दलित कार्ड

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2019 06:16 IST

18 अप्रैल बिहार के गोपालगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंची बसपा प्रमुख मायावती ने आज भावुक होकर कहा कि मैं दलित की बेटी हूं, इसलिए चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जाने से मुझे रोक दिया. जिस रैली में जाने से मुझे रोका गया वह रैली आगरा में थी

Open in App

18 अप्रैल बिहार के गोपालगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंची बसपा प्रमुख मायावती ने आज भावुक होकर कहा कि मैं दलित की बेटी हूं, इसलिए चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जाने से मुझे रोक दिया. जिस रैली में जाने से मुझे रोका गया वह रैली आगरा में थी, जो उत्तरप्रदेश के दलितों की राजधानी कही जाती है.

गोपालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को चुनाव आयोग की कार्रवाई का जवाब मतदान करके देना होगा. बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का काम है धार्मिक भावनाओं को भड़काना और चुनाव में उसका उपयोग करना. इस बार भाजपा ने तो सेना का भी इस्तेमाल किया जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. लेकिन चुनाव आयोग चुप्पी साधे हुए है. मायावती ने कहा कि आप सभी को इस बात को पूरे देश में जनता तक पहुंचानी होगी. विरोधियों व विपक्षियों का मुंह बंद करने के लिए उनके खिलाफ सीबीआई व ईडी का दुरु पयोग किया गया.

बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण पहले कई राज्य से और फिर देश की सत्ता से बेदखल हो गई, ठीक उसी राह पर भाजपा चल रही है. बसपा सुप्रीमो के साथ उनके भतीजे आकाश आनंद भी आए थे. मायावती ने कहा कि मोदी अगर ईमानदार होते तो चुनाव के मौसम में घोषणाएं नहीं करते. भाजपा सरकार में गरीब व किसान दु:खी हैं. पूंजीपति व धन्नासेठ मालामाल है. भ्रष्टाचारी बचे रहे. आरक्षण का कोटा अधूरा पड़ा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा