लाइव न्यूज़ :

एयर स्ट्राइक: मायावती का तंज, पूछा- 'अमित शाह ने बताये 250 पर श्रेय लेने में आगे रहने वाले मोदी क्यों हैं चुप?'

By भाषा | Updated: March 5, 2019 13:29 IST

अमित शाह ने अहमदाबाद की एक जनसभा में कहा था भारत की ओर से हुई एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गये।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पाकिस्तान में 250 आतंकियों के मारे जाने के बयान के लिए मंगलवार को उन पर जमकर निशाना साधा।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा अध्यक्ष अमित शाह डंका पीट रहे हैं कि वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गये हैं जबकि क्रेडिट (श्रेय) लेने के लिये हमेशा आतुर इनके गुरु पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुये हैं ... क्यों ?आतंकी मौत के घाट उतारे गये, अच्छी बात है परन्तु प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी चुप्पी का रहस्य क्या है? 

उल्लेखनीय है कि शाह ने अहमदाबाद की एक जनसभा में कहा था कि सैन्यबल पाकिस्तान में गये और सर्जिकल स्ट्राइक की । उन्होंने हमारे सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया । पुलवामा के बाद हर किसी ने सोचा कि कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होगी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने एयर स्ट्राइक करायी और इसमें 250 से अधिक आतंकवादी मारे गये ।

मायावती ने कहा कि गरीबों, मजदूरों, किसानों को विकास का सही लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा, 'वैसे तो 130 करोड़ भारतीय जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि को विकास का सही लाभ नहीं मिलने से देश चिन्तित है...फिर भी जीडीपी विकास दर पिछले 19 महीने के मुकाबले सबसे कम मात्र 6.6 प्रतिशत रहने पर अब चुनाव के समय में इस पर पीएम का जवाब व जुमलेबाजी क्या होगी ?'

 

टॅग्स :मायावतीनरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं