लाइव न्यूज़ :

चुनावी रैलियों में कोविड नियमों के उल्लंघन पर मायावती ने जताई चिंता, अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:02 IST

Open in App

लखनऊ, सात अप्रैल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनावी रैलियों और रोड शो में कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन पर दुख और चिंता प्रकट करते हुए इस पर ध्‍यान देने की अपील की।

वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संकट पर चिंता जताते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना साधा है।

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को एक ट्वीट कर यह अपील की। उन्होंने ट्वीट में कहा, ''देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को केन्द्र व राज्य सरकारों के साथ-साथ लोगों को भी इसे अति-गंभीरता से लेने की जरूरत है, किन्तु खासकर चुनावी रैली और रोड शो आदि में कोरोना नियमों के घोर उल्लंघन के प्रति निष्क्रियता अति-दुःखद तथा चिंताजनक है।''

उन्होंने सावधान करते हुए कहा कि इस पर उचित ध्यान देने की जरूरत है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते कहा, ''उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट भयावह होता जा रहा है, संक्रमित लोगों की संख्या और मौतों में रोजाना वृद्धि हो रही है लेकिन कोरोना पर नियंत्रण की पारदर्शी समुचित व्यवस्था के बजाय मुख्यमंत्री भाजपा के स्टार प्रचारक बने अन्य राज्यों में भाषण देते घूम रहे हैं।''

सपा मुख्यालय से बुधवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा, ''राज्य सरकार के बेपरवाह भाजपाई कोरोना पर नियंत्रण के झूठे दावे के साथ बस अपनी वाहवाही लूटने में लगे रहे। नतीजा सामने है कोरोना की दूसरी लहर के कहर से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।''

उन्होंने कहा, ''भाजपा की ‘लापरवाह’ सरकार के चलते कोरोना का संक्रमण थमने की उम्मीद नहीं दिख रही है, इसके सापेक्ष स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरीके से बदहाल हैं। समय से जांच परिणाम न मिलने से गंभीर रोगियों को भी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''कितने ही लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं, अस्पतालों में न बिस्तर हैं, न पर्याप्त मेडिकल और पैरामेडिकल स्टॉफ है और समाजवादी सरकार में स्वास्थ्य की जो सुविधाएं शुरू की गई थी, भाजपा ने उन्हें ध्वस्त कर दिया और अब लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह