लाइव न्यूज़ :

मायावती ने दिल्ली दरिंदगी प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:02 IST

Open in App

लखनऊ, चार अगस्त बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के छावनी इलाके में पिछले दिनों नौ साल की दलित लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार के बाद उसकी हत्या किये जाने की घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "दिल्ली कैंट के नागल गाँव में नौ वर्षीय दलित लड़की से बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या व फिर उसके शव को जला देने की घटना अत्यंत दुःखद व शर्मनाक है। दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब सख्त कार्रवाई करने व ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बसपा की माँग है।"

गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। आरोप है कि बच्ची से श्मशान घाट के अंदर बलात्कार कर उसकी हत्या करके शव जला दिया गया। इस मामले में शुरुआत में पुलिस ने लापरवाही से मौत, सबूत मिटाने और परिजनों को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार करने जैसे मामलों में मुकदमा दर्ज किया था।

सोमवार को मामले में पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, हत्या, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने समेत कई अन्य धाराएं भी जोड़ दीं। इस मामले में श्मशान घाट के पुजारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर