लाइव न्यूज़ :

मायावती ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 11:35 IST

Open in App

लखनऊ, 11 अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गौतमबुद्ध नगर में महिला के साथ हुई कथित सामूहिक बलात्कार की घटना को शर्मनाक बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, '' गौतमबुद्ध नगर जिले में दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना अति दुखद व अति शर्मनाक है। बसपा राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से पीड़िता को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है।’’

घटना रविवार सुबह सामने आई। गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर थाना पुलिस ने 55 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा की पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला के अनुसार जेवर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार सुबह वह खेत में घास काटने गई थी उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि महिला को जेवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos