BSP ने इन तीन राज्यसभा सदस्यों को सौंपी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, जानें किसके हिस्से गया कौन सा राज्य

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:56 IST2019-09-26T05:56:02+5:302019-09-26T05:56:02+5:30

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये 21 अक्तूबर को मतदान होगा। मायावती ने इन राज्यों में पार्टी की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये संबद्ध राज्यों के पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया है।

Mayawati delegates responsibility of assembly polls to aides | BSP ने इन तीन राज्यसभा सदस्यों को सौंपी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, जानें किसके हिस्से गया कौन सा राज्य

फाइल फोटो

Highlightsराज्यसभा सदस्य वीर सिंह को दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की भी तैयारियों की कमान सौंपी है। साथ ही उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल जिले का प्रभार सौंपा गया है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के तीन राज्यसभा सदस्यों अशोक सिद्धार्थ , राजाराम और वीरसिंह को विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में पार्टी की चुनावी तैयारियों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार मायावती ने विधानसभा चुनाव वाले राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और उपचुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी के लिये बुधवार को समीक्षा बैठक में यह फैसला किया।

इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सदस्य वीर सिंह को दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की भी तैयारियों की कमान सौंपी है। साथ ही उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी है। सिद्धार्थ को इसके अलावा उत्तर प्रदेश में उपचुनाव वाले चार मंडल प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़ और मिर्जापुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं राजाराम को हरियाणा के अंबाला और पंजाब में उपचुनाव वाली चार विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये 21 अक्तूबर को मतदान होगा। मायावती ने इन राज्यों में पार्टी की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये संबद्ध राज्यों के पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया है।

Web Title: Mayawati delegates responsibility of assembly polls to aides

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे