लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा से लेकर राजस्थान में दलित युवक की हत्या तक, भाजपा और कांग्रेस पर बरसीं मायावती

By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:34 IST

मायावती ने लखीमपुर खीरी हिंसा के साथ-साथ राजस्थान में एक दलित युवक की हत्या पर सरकारों पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हो रही हिंसा का भी जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देमयावाती ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।मायावती ने राजस्थान में दलित युवक की हत्या के बाद कांग्रेस सरकार की कथित 'चुप्पी’ पर सवाल उठाए हैं।जम्मू कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा दो लोगों की हत्या किए जाने का मामला भी मायावती ने उठाया।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हिंसक वारदातों के लिए संबंधित सरकारों की आलोचना की।

मायावती ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर हत्या के मामले में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की कथित 'चुप्पी’ पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा "राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुखद व निन्दनीय है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री वहाँ जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बसपा जवाब चाहती है। वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाना बन्द करें।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा "लखीमपुर खीरी जघन्य काण्ड में केन्द्रीय मंत्री (गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा) के बेटे का नाम सुर्खियों में आना भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेक सवाल खड़े करता है। ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहाँ पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है।"

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा दो लोगों की हत्या किए जाने का मामला उठाते हुए कहा "जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकियों द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्या अति दुखद व शर्मनाक है। बसपा केन्द्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग करती है।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)लखीमपुर खीरी हिंसाराजस्थानकांग्रेसजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह