लाइव न्यूज़ :

मायावती ने की धमकी दे रहे पुलिस अफसर की निंदा, न्यायिक जांच की मांग की

By भाषा | Updated: December 29, 2019 12:17 IST

मायावती ने रविवार को किए गए ट्वीट में कहा, "उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय हैं ना कि पाकिस्तानी। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ एसपी सिटी का उनके लिए साम्प्रदायिक भाषा/टिप्पणी की प्रयोग करना अति निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।"

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने मेरठ में एक पुलिस अधिकारी की भाषा-आचरण की कड़ी निंदा कीउन्होंने मांग की कि ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिये

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मेरठ में अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे एक पुलिस अधिकारी की भाषा और आचरण की कड़ी निंदा करते हुए ऐसे पुलिसकर्मियों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

मायावती ने रविवार को किए गए ट्वीट में कहा, "उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय हैं ना कि पाकिस्तानी। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ एसपी सिटी का उनके लिए साम्प्रदायिक भाषा/टिप्पणी की प्रयोग करना अति निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।"

उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिये और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर उनको तुरन्त नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिये। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश नारायण सिंह एक समुदाय विशेष के लोगों को पाकिस्तान चले जाने को कहते दिख रहे हैं।

वहीं, उनके साथ हेलमेट लगाये खड़ा एक व्यक्ति कॅरियर खराब करने की धमकी देते हुए एक सेकेंड में सब कुछ 'काला' कर देने की बात कह रहा है। वीडियो में सिंह गली में टोपी पहने कुछ लोगों से कह रहे हैं ''यह जो काली पट्टी, पीली पट्टी बांधे हो, बता रहा हूं...उनको कह दो पाकिस्तान चले जाएं। इस देश में अगर नहीं रहने का मन है तो चले जाओ भैया। खाओगे यहां और गाओगे कहीं और का।''

इसी बीच, साथ में खड़ा व्यक्ति कह रहा है ''फ्यूचर काला होने में लगेगा सेकेंड भर। एक सेकेंड में सबकुछ काला हो जाएगा। पट्टी ही नहीं, जिंदगी भी काली।'' वीडियो में सिंह कुछ लोगों की तस्वीर खींचने की बात कहते हुए धमकी भरे लहजे में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि “ये गली मुझे याद हो गई है, याद रखना। और जब मुझे याद हो जाता है तो नानी तक पहुंच जाता हूं।"

वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद अखिलेश नारायण सिंह ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि जिस गली का वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ अराजक तत्व 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे इसीलिये उन्होंने पाकिस्तान चले जाने की बात कही थी। वहीं राज्य सरकार के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश नारायण सिंह के इस वीडियो पर उनकी तारीफ की है।

उन्होंने ट्वीट किया ''सैल्यूट है मेरठ के सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह को, पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत मुर्दाबाद के नारे लगा रहे उपद्रवियों को करारा जवाब देने के लिये। अब कुछ तथाकथित प्रबुद्धों को अफसोस है कि भारत मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले गद्दारों को पाकिस्तान जाने को क्यों कहा।”

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेशबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया