लाइव न्यूज़ :

मायावती ने ममता बनर्जी मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:55 IST

Open in App

लखनऊ, 12 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार के दौरान अचानक घायल होने पर दुख प्रकट करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने ट्वीट कर कहा, " पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का चुनाव (प्रचार) के दौरान अचानक घायल होना अति-दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण। कुदरत से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा भी इसे गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय जांच कराना जरूरी, बसपा की यह मांग।"

मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा, "इसके साथ-साथ, इस ताज़ा घटना के मद्देनजर अपने बूते पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बसपा के सभी उम्मीदवारों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं आदि से अपील है कि वे पूरी सावधानी बरतते हुए अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया